Explore

Search

October 3, 2026 5:41 am

मातृकुंडिया बांध से देर रात्रि 15 गेट खोल बनास नदी में छोड़ा पानी,पानी का लेवल गेटो से हुआ नीचे,अब नहीं छूटेगा बनास नदी में पानी

राशमी। उपखंड क्षेत्र के मातृकुंडिया बांध से बनास नदी को रिचार्ज करने के लिए राज्य सरकार के नियमानुसार आरक्षित 50 एमसीएफटी पानी प्रावधान के अनुरूप मातृकुंडिया बांध से बनास नदी को रिचार्ज करने के लिए सोमवार देर रात्रि 15 गेट खोल दिए गए। जल संसाधन विभाग मातृकुंडिया के कनिष्ठ अभियंता धीरज बेनीवाल ने बताया कि विभाग से मिले निर्देशों के अनुरूप तीसरे दिन सोमवार देर रात्रि साढ़े 9 बजे मातृकुंडिया बांध के 15 गेट 5 – 5 सेंटीमीटर खोल दिए गए। गेट खोलने से पूर्व आमजन के लिए चेतावनी सूचक सायरन बजाया गया। बेनीवाल ने आमजन से बहाव क्षेत्र में कोई भी गतिविधि नहीं करने की अपील की है। वहीं मंगलवार तड़के 6 बजे गेटों को बंद कर दिया गया। मंगलवार को राशमी बनास नदी क्षेत्र पर बने सभी एनिकट कमकाजवे लबालब भरकर छलक गए। वही मातृकुंडिया बांध का पानी का लेवल गेटों से नीचे चला गया हैं। अब इस सीजन में बनास नदी में पानी नहीं छोड़ा जा सकेगा।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर