Explore

Search

October 3, 2026 4:34 am

राशमी में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई

राशमी। यहां पंचायत समिति सभागार में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम मे सुशासन एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इससे पूर्व उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्मिकों ने स्वर्गीय वाजपेयी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वाजपेयी के द्वारा देश के चहुमुखी विकास एवं जन सेवा के किए गए कार्यों के प्रति उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम में प्रधान दिनेश बुनकर,विकास अधिकारी ओमप्रकाश विजयवर्गीय,भीमगढ़ सरपंच गणेश लाल पुर्बिया,सुरेश चंद्र सुवालका,एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र रेगर, सोशल मीडिया मंडल संयोजक शंभू लाल आचार्य,भाजपा नेता निकुल पारीक,चतुर अहीर,रमेश कीर सहित कई कार्यकर्ता एवं कार्मिक उपस्थित रहें।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर