Explore

Search

April 17, 2026 11:35 pm

शोभायात्रा के दौरान अंजुमन मिल्लते इस्लामिया संस्थान ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय भारतवर्षीय र्श्री गुर्जर गोड ब्राह्मण महासभा का गुरूवार 26 दिसम्बर को खुला राष्ट्रीय महा अधिवेशन किया गया जिसमें जुलूस के रूप में शोभायात्रा पाडन पोल से रवाना होकर भरत बाग पहुंचे। इस शोभायात्रा के दौरान मुस्लिम समाज की शीर्ष संस्था अंजुमन मिल्लते इस्लामिया संस्थान चितौड़गढ़ द्वारा भाईचारा और शांति का पैगाम देते हुए अंजुमन मिल्लते इस्लामिया संस्थान चितौड़गढ़ द्वारा दिलाई इस्तकबाल का गेट व बैनर लगा कर उस शोभायात्रा में भारत वर्ष के कोने-कोने से आने वाले मानुभावो मेहमानों का पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया गया। जिसमें अंजुमन से जुड़े पदाधिकारी व मुस्लिम समाज के अन्य संगठन के लोगों ने क़ाज़ी पीया सरकार दरगाह के सामने गोलप्याउ पर भाईचारे का पैगाम देते हुए शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर अपने भाइयों का आने वाले मेहमानों का ब्राह्मण समाज का स्वागत सत्कार किया गया। जिन्होंने शोभायात्रा में चल रहे चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी व राष्ट्रीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय और पधारे हुए विशिष्ट अतिथि और संगठन के पदाधिकारीयों को माला पहनाकर पुष्प वर्षा की और स्वागत सत्कार किया गया जो एक शौर्य और वीर धरती चित्तौड़गढ़ के इतिहास को दर्शाता है।

इसमें अंजुमन संस्था के सरपरस्त इस्माइल साहब मंसूरी अंजुमन सेक्रेटरी फैज मोहम्मद अंजुमन पब्लिक स्कूलअध्यक्ष शाहिद भाई लोहार पूर्व अंजुमन प्रवक्ता अकरम अली पंचवटी मस्जिद सदर फिरोज साहब मोहम्मद सिद्दीक राक्षा समाज सेवी राशिद भाई अब्बासी उर्फ कालू मुबारक साहब मंसूरी मोहसिन भाई मंसूरी असलम भाई छिपा आरिफ भाई छिपा ठेकेदार फिरोज शेख कुंभा नगर राजू भाई नीलगर शालीमार महमुद खान पठान मोहम्मद यूसुफ शेख मोहम्मद जुनेद शेख गांधीनगर इसाक मोहम्मद फिरोज रेलवे स्टेशन अयूब खान और बहुत-से मुस्लिम समाज के  मोज़ीज लोगों ने दिलाई इस्तकबाल किया एक अच्छा पैगाम मुस्लिम समाज की तरफ से भाईचारे का दिया जिसकी सभी लोगों में भुरी भुरी  प्रशंसा की जा रही है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर