Explore

Search

April 17, 2026 9:55 pm

खनन ब्लास्टिंग से आंगनवाड़ी, स्कूल और मकानों में दरारें, ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

चित्तौड़गढ़। जिले गंगरार क्षेत्र के जवासिया का खेड़ा और फलौदी गांव के ग्रामीणों ने वहां नजदीक स्थित क्रेशर मालिक द्वारा किये जा रहे चरागाह भूमि पर अवैध खनन एवं ब्लास्टिंग के कारण हो रहे नुकसान को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि खनन की ब्लास्टिंग से जवासिया का खेड़ा और फलौदी गांव में लगातार नुकसान हो रहा है। खनन से दाे आंगनवाड़ी और स्कूल की बिल्डिंग में दरारें आ गई है और बच्चों को मंदिर में पढ़ाया जा रहा है। कई बार बड़े-बड़े पत्थर उछलकर गांव मेंं आ जाते है। जिससे जनहानि का खतरा है और फसलों को नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि 50-60 बीघा चरागाह भूमि पर अवैध कब्जा कर लिये जाने के कारण अब मवेशियों को चराने की जगह नहीं बची है।

उलाहना देने पर मिलती है धमकी
ग्रामीणों ने अपने ज्ञापन में बताया कि खनन करने वाला महेन्द्र सिंह नामक व्यक्ति अपने रसूख की धमकियां देता है और कई बार ब्लास्टिंग के समय गांव मेंं आवागमन बाधित हो जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि खनन के कारण एक-दो मवेशियों की भी जान जा चुकी है वहीं ट्यूबवेल ढस गये है। जिससे खेती करना दुभर होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी अिधकारियों को अवगत कराया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है। ग्रामीणों ने ब्लास्टिंग को रोकने और चरागाह भूमि मुक्त कराने की मांग की है। अन्यथा आंदोलन की धमकी दी है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर