Explore

Search

July 3, 2026 11:12 pm

प्रशासन

डेयरी चैयरमेन बद्री का मंत्री पर हमला, कहा- मंत्रीजी पहले दो भैंसे खरीदिए और नजदीकी डेयरी पर दूध लाइए, फिर करें डेयरी की पंचायती

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ में चल रही खींचतान के मामले में डेयरी चैयरमेन बद्रीलाल जाट ने सहकारिता मंत्री गौतम दक पर जमकर हमला बोला। उन्होंने किसानों की संस्था को राजनीति का अड्‌डा बनाने के आरोप लगाये और कहा कि सहकारिता मंत्री डेयरी के एमडी को धमकाने से भी बाज नहीं आ रहे है। उन्होंने यहां तक कहा कि मंत्री जी को यह पद रास नहीं आ रहा है। उन्हें डेयरी में ज्यादा रूचि है तो सलाह है कि दो भैंसे खरीदे और किसान बनकर डेयरी की पंचायती करें। उन्होंने भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के मौके पर गौतम दक को आड़े हाथों लिया और आरोप लगाया कि बड़ीसादड़ी क्षेत्र में दो बीएमसी जांच के नाम पर बंद कर दी गई है जबकि दोनों बीएमसी ने कभी क्वालिटी से समझौता नहीं किया, लेकिन राजनीतिक द्वेषता के चलते मंत्री जी किसानों से दुश्मनी निकाल रहे है।
किसानों का बाकी भुगतान, दूध का उत्पादन गिरा
डेयरी चैयरमेन बद्री जगपुरा ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है। किसानों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार के समय अनुदान योजना के तहत बढ़ोतरी की गई थी लेकिन अब समय पर किसानों को पैसा नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन सरकार के समय सवा दो लाख लीटर दूध के लक्ष्य तक कलेक्शन ले जाया गया ताकि पाऊडर प्लांट की स्थापना हो सके, लेकिन सहकारिता मंत्री की हठधर्मिता के चलते यह कलेक्शन महज 1 लाख लीटर रह गया है जिससे पाऊडर प्लांट की स्वीकृति भी वापस हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सहकारिता मंत्री ने किसानों की संस्था को राजनीतिक संस्था बनाकर रख दिया है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर