
जयपुर। भजन लाल सरकार की आज हुई कैबिनेट बैठक में गहलोत राज में बने 17 नए जिलों में से 9 जिलों और 3 संभागों (पाली, सीकर, बांसवाड़ा) को निरस्त कर दिया है। आज हुई कैबिनेट की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया है। राजस्थान में अब 50 जिलो की जगह 41 जिले और 7 संभाग ही रहेंगे। गहलोत सरकार में बने पाली, सीकर और बांसवाड़ा संभाग को निरस्त कर दिया हैं। सब इंस्पेक्टर भर्ती को लेकर बैठक में फैसला नहीं हुआ। कानून मंत्री जोगा राम पटेल ने कहा- एसआई भर्ती का प्रकरण आज के एजेंडे में नहीं था, मामला कोर्ट में लंबित है। जोगाराम पटेल ने कहा कि चुनाव से पहले नए जिले और संभाग बनाए गए थे। वह व्यवहारिक नहीं थे। वित्तीय संसाधन और जनसंख्या के पहलुओं को अनदेखा किया गया। अनेक जिले ऐसे थे, जिनमें 6-7 तहसीलें नहीं थी। इतने जिलों की आवश्यकता होती तो इसका परीक्षण किया जाता।बालोतरा,व्यावर, डीग, डीडवाना -कुचामन, कोटपूतली -बहरोड़, खैरथल-तिजारा, फलौदी और सलूम्बर ये जिले यथावत बने रहेंगे।
●ये जिले होंगे निरस्त- दूदू, केकड़ी, शाहपुरा, नीमकाथाना, गंगापुर सिटी, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर ग्रामीण, अनूपगढ़, सांचौर। राजस्थान की ग्राम पंचायतों का पूनर्गठन होगा। इस वर्ष एक लाख बेरोजगारों को रोजगार देंगे। खाद्य सुरक्षा योजना में जोड़े जायेंगे नए लाभार्थी
सीईटी (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) एग्जाम में तीन वर्ष तक का स्कोर होगा।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़