Explore

Search

July 3, 2026 11:23 pm

प्रशासन

सर्द रातों में नगर पालिका का राहत अभियान, आश्रय स्थल का किया निरीक्षण

बेगूं। कड़ाके की सर्दी के बीच नगर पालिका द्वारा जरूरतमंदों और निराश्रितों के लिए राहत कार्य तेज कर दिए गए हैं। शनिवार रात को नायब तहसीलदार और कार्यवाहक नगर पालिका ईओ विष्णु यादव ने बस स्टैंड स्थित आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां ठहरे निराश्रितों से चर्चा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आश्रय स्थल की स्थिति को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।  निरीक्षण के दौरान आश्रय स्थल में उपलब्ध ओढ़ने-बिछाने और साफ-सफाई की व्यवस्था की जांच की। उन्होंने कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि ठहरे हुए लोगों को सभी जरूरी सुविधाएं मिलें।  इसके बाद ने शहर का भ्रमण कर सर्दी से ठिठुर रहे जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।

 शनिवार रात सूलीमगरा और राजबाग में जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचकर सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरित किए। उन्होंने काली बाई भील, धापू बाई भील और हरलाल भील के घर जाकर उन्हें राहत सामग्री दी।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर