Explore

Search

November 11, 2025 2:19 pm

भाजपा कार्यालय परिसर पर मन की बात कार्यक्रम

राजसमन्द। राजसमन्द मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के 117वें संस्करण को भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने सुना। भाजपा जिला मीडिया संयोजक नर्बदा शंकर पालीवाल ने बताया कि 117 संस्करण में मोदीजी ने मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं से भाजपा जिलाध्यक्ष मान सिंह बारहठ ने कहा कि मोदी के मन की बात के इस कार्यक्रम को लेकर आज सभी जनों में विशेष उत्साह का संचार हुआ है। मोदीजी द्वारा भारत की विभिन्न जानकारियां इस कार्यक्रम के माध्यम से हम सभी को प्राप्त हो रही है। राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने वाला यह कार्यक्रम सामाजिक चेतना का ऐसा सशक्त माध्यम बन चुका है, जिसे माननीय प्रधानमंत्री ने घर-घर और जन-जन तक पहुंचाया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मान सिंह बारहठ, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक प्रदीप खत्री, पूर्व जिला महामंत्री एवं पूर्व सभापति महेश पालीवाल, पूर्व उप प्रधान भानु पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष अशोक रांका, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष जवाहर जाट, जिला कार्यालय मंत्री प्रमोद गोड़, उप प्रधान सुरेश कुमावत, खुश कमल कुमावत, अनिल कुमार खटीक, पार्षद उत्तम खींची, पार्षद पति शान्ति लाल पालीवाल, प्रकाश प्रजापत, भैरू लाल कुमावत, वी.के. त्रिपाठी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर