Explore

Search

July 5, 2026 12:14 am

प्रशासन

फ़ियावड़ी स्कूल की 11वी कक्षा की छात्रा का वॉलीबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन

राजसमन्द, (गौतम शर्मा)। जिले के फियावडी उमावि की छात्रा लक्ष्मी जाट का वॉलीबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ जिससे ग्रामीणों में काफी उस्ताह बना हुआ है। शारीरिक शिक्षक सुनील कुमार खटीक ने बताया कि कक्षा 11 में अध्यनरत लक्ष्मी जाटजो कि काश्तकार रतनलाल जाट की पुत्री है जिसका का 68 वी राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत वालीबॉल 19 वर्ष छात्रा वर्ग में अंतिम रूप से चयन हुआ, लक्ष्मी 6 से 10 जनवरी के बीच विजयवाडा आंध्र प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेगी, फियावडी विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार चपलोत एवं विद्यालय स्टाफ ने बहुत-बहुत बधाई दी, साथ ही लक्ष्मी का चयन होने पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर