Explore

Search

October 3, 2026 12:44 am

माहेश्वरी युवा सगंठन ने किया सीए उत्तीर्ण छात्रों का स्वागत

चित्तौड़गढ़। जिला माहेश्वरी युवा संगठन ने चार्टर्ड अकाउंटेंट बने सुश्री आयुषी गगरानी, श्रुती डाड, राधिका काबरा, हर्षित मालानी का स्वागत अभिनन्दन किया। जिला महामंत्री कृष्ण गोपाल हेडा ने बताया कि अभी हाल ही में जिले से बने चार्टर्ड अकाउंटेंट के परिणामों में समाज के चारों नए बने चार्टर्ड अकाउन्टेंट का माहेश्वरी युवा संगठन के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश तोषनीवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष भरत लड्ढा, जिला अध्यक्ष लोकेश समदानी नगर सभाध्यक्ष राकेश मन्त्री, महामंत्री शैलेंद्र झंवर, प्रदेश उपाध्यक्ष आयुष गगरानी, जिला युवा संगठन सांस्कृतिक मंत्री दीपक आगाल, जिला सयुक्त मंत्री वैभव मुंदड़ा, मीडिया प्रभारी विनोद न्याति, नगर पालिका कालोनी इकाई अध्यक्ष कुलदीप जागेटिया, सेंती अध्यक्ष ललित लड्ढा, सौरभ जागेटिया, रौनक आगाल ने उपरना ओढाकर स्वागत सम्मान कर मुंह मीठा करवाया साथ ही इनके परिजनों राजेंद्र गगरानी, नरेन्द्र डाड, दिनेश मालानी, संजय काबरा, सीमा गगरानी, लाड़ डाड़, अंजू मालानी, पुष्पा काबरा का भी उपरना ओढा कर सम्मान किया।
ओम प्रकाश तोषनीवाल, राकेश मंत्री, शैलेंद्र झंवर, भरत कुमार लड्ढा ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की व संगठन को ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहने हेतु प्रोत्साहित किया। राजेन्द्र गगरानी ने सभी परिजनों की ओर से युवा संगठन को साधुवाद दिया। सभी का आभार नगर महामंत्री शैलेन्द्र झंवर ने व्यक्त किया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर