Explore

Search

October 2, 2026 11:15 pm

कोहरे से जन-जीवन अस्त व्यस्त,वाहन चालकों को जलानी पड़ी लाइटें

राशमी। कस्बे सहित क्षेत्र में मंगलवार तड़के 5 बजे से ही कोहरा पड़ने के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। जो मंगलवार सुबह साढ़े 10 तक भी मौसम साफ नहीं हुआ। वहीं सुबह कोहरा पड़ने के कारण वाहन चालकों ने लाइट जलाकर वाहन चलाए।कस्बे में सुबह मंदिर जाने वाले एवं दूध बेचने आए दूधिए को परेशानी का सामना करना पड़ा। दुकानदारों ने अपने दुकान के आगे अलाव जलाते हुए नजर आए। कोहरा के साथ साथ सर्दी तेज होने के कारण लोग गर्म कपड़े पहनकर घरों से निकले। बुजुर्गों के साथ बच्चों को भी घर में रहे। क्षेत्र में शीतलहर के साथ कोहरा छाये रहने से जनजीवन अस्त व्यस्त है। सुबह कोहरे सर्दी के कारण कुछ दूरी तक भी नजर नहीं पा रहा था, जिससे लोग देर तक घरों से बाहर नहीं निकल पाये। सुबह से ही कोहरा पानी की बूंदों की तरह गिरता हुआ दिखाई दिया।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर