
आमेट, (राजसमंद)। जिले के आमेट क्षेत्र के प्रसिद्ध ढेलाना भेरुनाथ मंदिर में करीब 6 महीने बाद आज दान पेटी खोली जानी थी, लेकिन उससे पहले ही चोरों ने बीती रात दान पेटी पर हाथ साफ कर दिया। फिल्मी स्टाइल में हुई चोरी की इस घटना से श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है। जानकारी के मुताबिक चोर मंदिर से करीब 20 लाख रूपए नकद, भेंट किये कीमती सामान और आभूषण चुराकर फरार हो गए। आपको बता दो इससे पहले भी मंदिर में दो बार चोरी की घटना हो चुकी है लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से आपराधिक वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

प्रसिद्ध ढेलाणा भैरुनाथ मन्दिर मे करीब 6 महीने बाद आज मंदिर की दान पेटी खुली जानी थी। इससे पहले चोरों ने फिल्मी स्टाइल में सभी सीसीटीवी कैमरों के लेंस को विपरीत दिशा में कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंदिर में चोरी की सूचना पर तहसीलदार देवीलाल गर्ग,डिवाएसपी ज्ञानेंद्र सिह, मन्दिर अध्यक्ष जगदीश पालीवाल, भेरुलाल कुमावत सहित सैकड़ों भक्त पहुंचे। स्थानीय लोगों को अंदेशा है कि चोरों की संख्या करीब चार हो सकती है।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़