Explore

Search

July 3, 2026 6:12 pm

प्रशासन

रजब माह की चाँदरात पर दीवाना शाह के दरबार में उमड़े जायरीन

कपासन। प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. की दरगाह शरीफ पर रजब माह की चाँदरात एवं ईस्वी नये साल 2025 पर जायरीने दीवाना का जन सैलाब पड़ा।
दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री मोहम्मद यासीन खाँ अशरफी के अनुसार बुधवार प्रातः काल से ही आशिके दीवाना का आना शुरू हो गया। बुलन्द दरवाजा के बाहर पार्किंग मोटर साईकिलों से 12 बजे तक भर गई, स्टेशन से लेकर हाईवे चौराहा तक गाडियों का जमावडा लगा रहा। मैला ग्राऊण्ड मे 300 से उपर अस्थाई दूकाने लगी। औलिया मस्जिद, आयशा मस्जिद नमाजियो से भरी रही। जगह-जगह लंगर तकसीम किया गया। चादर, फूल, ईत्र पेश करने वालो का तांता लगा रहा वही मिन्नत के धागे बांधने, मिन्नत पुरी होने पर बच्चो एवं बड़ो को सुखा मेवा व फलो से तोला गया। अहाता ऐ नूर में महफिले मीलाद एवं कव्वाल हज़रात ने बारी-बारी से हम्द, नात, मनकबत पेश कर अवाम से दाद बटौरी व जायरीने दीवाना ने ईनामों इकराम से नवाज़ा। चिराग-बत्ती के वक्त फातिहा ख्वानी हुई। मुल्क में अमनो-सुकून की दुआ की तो आमीन-आमीन की सदाओ से दरगाह परिसर गूंज उठा।
दरगाह वक्फ कमेटी की जानिब से ठण्ड से बचने के लिये पूरी दरगाह परिसर में माकूल इंतजाम किया गया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर