
राजसमन्द, (गौतम शर्मा)। जिले के कुंवारिया तहसील क्षेत्र में इन दिनों भीषण सर्दी का शितम चल रहा है और राज्य सरकार ने स्कूली छात्र छात्रों के बच्चों को सर्दी से बचाव के लिए 12 दिनों का शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है लेकिन दूसरी ओर आंगनवाड़ी केंद्रों में नोनिहालो के लिए इस कड़ाके की सर्दी में छुट्टियां नही होने से नोनिहाल ठिठुर रहे है। भीषण ठंड में रोजाना आंगनबाड़ी केंद्र पर खुल रहे है और नोनिहाल टोपे, जर्सी में लिपटे हुए आगनवाड़ी पहुंच रहे हैं जिससे अभिभावकों ने चिंता जाहिर की है कि सरकार ने बड़े स्कूली बच्चों के लिए तो छुट्टियां कर दी गई तो इन छोटे बच्चों के प्रति भेदभाव क्यों कर रही हैं..? आंगनवाड़ी फोर्थ पर अभिभावक सुमित्रा कीर, रेखा वैष्णव व कैसी बाई रेगर ने कहा कि सरकार को इन नोनिहालों के लिए भी छुट्टी करनी चाहिए बड़े-बड़े लड़कों के लिए छुट्टी रख दी तो इन बच्चों के लिए भी रखनी चाहिए ताकि बच्चे भीषण सर्दी में घर पर सुरक्षित रह सके। आंगनबाड़ी केंद्र सर्दी के दिनों में भी खुल रहे हैं बच्चों के लिए सर्दी से बचाव का कोई खास इंतजाम भी नहीं है। ऐसे में कलेक्टर साहब को भी नोनिहालों के लिए भी छुट्टी का आदेश देना चाहिए ताकि भीषण सर्दी के दिनों में बच्चे अपने घरों में सुरक्षित रह सके बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक केंद्र खुले रहते हैं। नए वर्ष के बुधवार के दिन कुंवारियाँ के पांचों आंगनवाड़ी केंद्र का जायजा लिया बच्चे ठिठरते हुए मिले आंगनवाड़ी केंद्र प्रथम पर चार-पांच बच्चे, द्वितीय आंगनबाड़ी केंद्र पर 6-7 बच्चे वह तृतीय आंगनबाड़ी केंद्र पर पांच सात बच्चे वह चौथे आंगनबाड़ी केंद्र पर 10- 12 बच्चे हैं व पांचवीं आंगनबाड़ी केंद्र पर चार बच्चे नजर आए। ऐसे में अभिभावकों ने आंगनबाड़ी केंद्र पर भी शीतकालीन अवकाश की गुहार लगाई है ताकि नोनिहालो को इस सर्दी से राहत मिले।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़