Explore

Search

April 23, 2026 2:23 pm

भील समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन

चित्तौड़गढ़। तुंबडिया गांव में भील समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत साहब के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष व जिला कांग्रेस महामंत्री आजाद पालीवाल ने की इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की गहलोत सरकार में भील समाज के लिए राणा पूंजा छात्रावास का निर्माण करवाया। विजयपुर भील बाहुल्य क्षेत्र में सड़कों और सामुदायिक भवन का निर्माण करवाए और शिक्षा के क्षेत्र में समाज के लिए कांग्रेस सरकार ने अहम कार्य किए। जाड़ावत साहब और आजाद पालीवाल ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और युवाओं को शिक्षा और खेल में आगे बढ़ने का आव्हान किया जिससे सरकारी नौकरियों में भील समाज को मौका मिल सके और युवा आगे बढ़े तथा सामाजिक कुरीतियों को त्यागने की अपील की। इस मौके पर तुंबडीया सरपंच भेरू लाल पुरोहित,शंकर लाल जाट,जिला कांग्रेस महासचिव अम्बा लाल शर्मा,अनिल जाट, गोपी लाल ओझा, हेमराज जाट,पूर्व वार्ड पंच डालू लाल भील, किशन लाल भील, रतन लाल भील, मदन लाल भील रमेश चंद्र भील, देवी लाल भील आदि युवा कार्यकर्ता और समाजजन मौजूद थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर