
चित्तौड़गढ़। ख्वाजा गरीब नवाज के 813वें उर्स के मुबारक पर चित्तौड़गढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। पठान सामाजिक विकास संस्थान के अध्यक्ष एडवोकेट तनवीर खान ने बताया कि 3 जनवरी शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम4 बजे तक ब्लड डोनेशन शिविर का आयोजन होगा। यह आयोजन चित्तौड़ शहर के गुलमोहर गार्डन सेक्टर-5 गांधी नगर में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर का यह दूसरा केम्प हैं और इसका आयोजन पठान सामाजिक विकास संस्थान के द्वारा किया जा रहा हैं। रक्तदान शिविर को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। संस्थान के प्रोग्राम कन्वीनर सिद्दीक खान, संगठन मंत्री शानू खान, सह सचिव रफीक खान, महासचिव नासिर खान, उपाध्यक्ष आदम खान, प्रवक्ता सिकन्दर खान आदि रक्तदान शिविर की तैयारियों में लगे हैं।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़