Explore

Search

April 17, 2026 1:22 pm

ट्रेलर ने ऑटो को मारी टक्कर, 4 महिलाएं और एक बच्चे की मौत

उदयपुर। उदयपुर जिले के पिंडवाड़ा हाईवे पर एक बार फिर रफ्तार का कहर सामने आया है। यहां भीषण हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद हाईवे पर चीख पुकार मच गई। हाइवे पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए। हादसे के बाद मौके पर बकरी या थाना पुलिस पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में रेफर किया।

घाटी पर तेज रफ्तार ने बरपाया कहर
दरअसल घटना बेकरियां थाना क्षेत्र के देवल कस्बे के पास हुई है. उदयपुर पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि प्राथमिक रूप से सामने आया कि यहां पर घाट क्षेत्र है। जहां अमूमन ट्रक और ट्रेलर ट्रेलर चालक पेट्रोल डीजल बचाने के चक्कर में वाहन को न्यूट्रल में कर देते हैं. ऐसे में वाहन की तेज रफ्तार हो जाती है. इस घटना में भी ट्रेलर तेज रफ्तार में था और उसी के आगे एक ऑटो चल रहा था. जो देवला से पिंडवाड़ा की तरफ जा रहा था. ट्रेलर चालक ने नियंत्रण खाया और ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए और इसमें सवार 13 से 14 लोग सड़क पर गिर गए. इससे चार लोगों की मौत हो गई और आठ लोग गंभीर घायलहै.

पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. घटना के बाद मौके पर एडिशनल एसपी, डिप्टी और दो थाना अधिकारियों को भेजा गया जो मौके पर ही है. वही मृतकों में चार महिलाएं और एक बच्चा शामिल है. आठ घायलों में से गंभीर घायलों को उदयपुर लेकर आ रहे हैं जिनका बेहतर इलाज हो सके

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर