कपासन। मेवाड़ के प्रसिद्ध शनिधाम शनि महाराज आली में साल के पहले शनिवार के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और दर्शनार्थ लंबी-लंबी कतारें लगी रही। तीर्थ स्थल प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी के सचिव कालू सिंह ने बताया कि इस नए साल के पहले शनिवार को तीर्थ स्थल पर दिनभर दर्शनार्थियों की भारी भीड़ रही। सुबह से ही श्रद्धालुओं ओर दर्शनार्थियों का आना शुरू हो गया और दर्शनार्थ लंबी-लंबी लाइने लग गई। बस स्टेंड के स्वागत द्वारा से लेकर मंदिर तक कतारें लगी रही। दोपहर में महा आरती के समय सर्वाधिक भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने शनिदेव को तेल चढ़ा काला दान कर पूजा अर्चना की। तेल कुंड, नव ग्रह मंदिर में भी सुबह से भीड़ लगी रही। मंदिर कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, सदस्य रामेश्वर सुथार, रूप लाल गाडरी, सत्यनारायण जाट, देवी सिंह चारण, कर्मचारी नरेंद्र विजयवर्गीय, नारायण सिंह, विक्रम सिंह, लाल सिंह आदि कर्मचारी और पुलिस जाप्ता दिनभर व्यवस्था में लगे रहे।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़