
राजसमंद। जिले की रेलमगरा पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार करते हुए 1 किलो गांजा बरामद कर आरोपी से बाइक जब्त की। रेलमगरा पुलिस थाना इंचार्ज प्रभु सिंह चुण्डावत के अनुसार पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्यवाही के लिए विषेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में रेलमगरा पुलिस की गठित विषेष टीम ने गिलुण्ड में नाकाबंदी कर की। इस दौरान बिना नम्बर की बाइक पर सवार एक युवक ने नाकाबंदी देख कर बाइक वापस गुमाकर वापस भागने लगा। जिस पर पुलिस ने युवक को पकड़ कर तलाशी ली।
इस दौरान उसके बेग में करीब एक किलो से ज्यादा गांजा रखा हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के आरोप में पुलिस ने नारायण लाल जाट को गिरफ्तार कर गांजा बरामद कर बिना नम्बर की स्पेलंडर बाइक जब्त की। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गांजा खरीदने व बेचने वाले का पता लगा रही है।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़