
चित्तौड़गढ़। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या आज जिला कबड्डी संघ के निर्विरोध जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए। जिला कबड्डी संघ चित्तौड़गढ़ के चुनाव 5 जनवरी को शहर में स्थित एक वाटिका में संपन्न हुए। यह जानकारी देते हुए जिला कबड्डी संघ के चुनाव अधिकारी घनश्याम गर्ग ने बताया कि जिला कुश्ती संघ के चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुए, जिनमें अध्यक्ष पद पर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, सचिव पद पर गुलज़ार खां, कोषाध्यक्ष पद पर कुलदीप सिंह चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नारायण दास, उपाध्यक्ष पद पर नारुलाल कीर, उमेश पालीवाल, संयुक्त सचिव पद पर सत्यनारायण भोई, जितेंद्र शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी रामरतन गुर्जर, राजस्थान राज्य कबड्डी संघ के पर्यवेक्षक दिनेश कुमार सनाढ्य, जिला ओलम्पिक संघ के पर्यवेक्षक घनश्याम सिंह राणावत, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र झंवर, सचिव रतन गुर्जर,मण्डल संयोजक ओमप्रकाश शर्मा, बॉस्केटबॉल संघ के शैतान सिंह सहित विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधी उपस्थित थे।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़