
बेगूं। उपखंड क्षेत्र में पारसोली थाना क्षेत्र में किसान की रविवार को खेत पर काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई। रविवार प्रातः नाल निवासी कालु लाल पिता भंवर लाल धाकड़ अपने खेत कृषि कार्य करते समय के दौरान मोटर चलाने गया, इस दौरान स्टार्टर में करंट लगने के कारण वह मौके पर ही अचेत हो गया। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पारसोली ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पारसोली थाने के एएसआई गोविंद सिंह,कांस्टेबल गिरधारी लाल मौके पर पहुंचे। किसान के शव का पोस्ट मार्टम करवाया और शव परिजनों को सुपुर्द किया।
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं
महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -