राशमी। जनजाति क्षेत्रीय विकास एवं गृह रक्षा विभाग कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने सोमवार को मातृकुंडिया में भील समाज मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खराड़ी ने कहा कि सामुदायिक भवन परिसर में डोम बनाया जाएगा। साथ ही किसानों को कृषि कनेक्शन समय पर उपलब्ध हो सके, इस हेतू भी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को फिंगरप्रिंट के अभाव में राशन प्राप्त करने में कोई तकलीफ नहीं आए, इसकी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय परिश्रमी और विश्वासी समाज है। मातृभूमि के लिए आदिवासियों ने अनेकों बलिदान दिए हैं। इस अवसर पर उन्होंने राणा पूंजा के योगदान को भी याद किया।कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि आदिवासी समुदाय की परंपराएं, उनके जीवन मूल्य और प्रकृति के प्रति उनका सम्मान सबके लिए एक प्रेरणास्त्रोत है। कार्यक्रम में कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने कहा कि सरकार आदिवासी समुदाय के उत्थान एवं विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसके लिए सरकार ने अनेक योजनाएं चलाई है। इस अवसर पर मावली विधायक पुष्कर डांगी, पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, राशमी प्रधान दिनेश बुनकर,उपखण्ड अधिकारी अंजू शर्मा,पुलिस उपाधीक्षक प्रभु लाल कुमावत,थानाधिकारी श्यामराज सिंह,तहसीलदार बेणी प्रसाद सरगरा,भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लालू राम वैष्णव,कपासन मेवाड भील समाज के अध्यक्ष लालूराम भील सहित जनप्रतिनिधि,अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रशासन
पंचायती राज चुनाव: ईवीएम नहीं बैलेट पेपर से होंगे चुनाव, चित्तौड़गढ़ में 2100 मतपेटियां और चुनावी किट तैयार
September 25, 2026
2:27 pm
जिला परिषद के 35 वार्ड, 11 पंचायत समितियों के प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्य वार्डों का आरक्षण तय
September 23, 2026
9:32 pm