Explore

Search

July 3, 2026 8:44 am

प्रशासन

भारत विकास परिषद ने करवाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

बेगूं। भारत विकास परिषद शाखा बेगू की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजन किया गया। जिसमें 35 रोगी लाभान्वित हुए। जानकारी में बताया की सोमवार को जैन दिवाकर श्री लाभमुनि नेत्र चिकित्सालय मन्दसौर के सहयोग से भारत विकास परिषद शाखा बेगूं के तत्वावधान में कस्बे में स्थित नीलकंठ महादेव मे मंदिर परिसर में चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर में कुल 110 लाभान्वित हुए जिसमें मोतियाबिंद के 36 रोगियों का निशुल्क ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को निःशुल्क भारत विकास परिषद शाखा द्वारा मंदसौर से लाने ले जाने एवं निःशुल्क ऑपरेशन का कार्य किया जाएगा। इस शिविर में संरक्षक डॉ जी आर भुक्कल,अध्यक्ष गोपाल धाकड़,कैम्प सरक्षक पदम कासीवाल,सचिव आशुतोष मेवाड़ी,कोषाध्यक्ष हरीश छिपा,संरक्षक प्रकाश चन्द्र पोखरना,लोकेश भटेवरा,  भावित कासीवाल, आभा गांधी,महावीर इंटरनेशनल अहिंसा वीराना शाखा बेगूं किरण पगारिया,आंजना बाई पोखरना, निर्मला बोहरा आदि मौजूद रहे।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर