Explore

Search

April 17, 2026 5:13 am

रक्षा राज्य मंत्री और स्वामी धर्मबन्धु के हाथों सम्मानित होकर लौटा चित्तौड़गढ़ का दल

चित्तौड़गढ़। 25 वाँ राष्ट्र कथा शिविर प्रांसला तहसील उपलेटा राजकोट गुजरात में चित्तौड़गढ़ जिले के वरिष्ठ अध्यापक सत्यनारायण शर्मा राउमावि रेवाड़ा राशमी व पूरण मल तेली, संस्कृत अध्यापक राउप्रावि काछिया खेड़ी कपासन को केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं प्रांसला आश्रम के स्वामी धर्मबन्धु के हाथों सॉल और धर्म का यथार्थ स्वरूप पुस्तक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस शिविर में चित्तौड़गढ़ जिले के चयनित 9 स्काउट्स एवं 2 स्काउटर ने भाग लिया। 25वें राष्ट्रकथा शिविर में देशभर के सभी राज्यों से लगभग 20000 विद्यार्थियों और शिक्षकों ने अपने जीवन को राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को प्रबल करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इस राष्ट्र कथा शिविर से देश को नई दिशा देने हेतु विभिन्न क्षेत्रों के सिद्धहस्त अधिकारी, सेना के उच्च पदस्थ जनरल ब्रिगेडियर चीफ मार्शल और सुप्रिम कोर्ट एवं राज्यों के हाईकार्ट के न्यायाधिशों ने बच्चों को देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने हेतु अपनी और सफलतम लोगों की कथाओं से प्रेरित किया। दौरान शिविर स्वामी धर्मबन्धु, जनरल जी डी बक्सी, जनरल जे एस अरोड़ा, इसरो और DRDO के चेयरमेन, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, एडिशनल डिफेन्स सेक्रेट्री दीप्ती मोहन चावला, गुजरात के मुख्यमंत्री भुपेन्द्र भाई पटेल, पीएमओ के आर्थिक सलाहकार संजीव सानियाल, केरल हाइकोर्ट के न्यायाधीश, इण्डियन कोस्ट गार्ड DIG पंकज अग्रवाल, एयर चीफ मार्शल, वाइस एडमिरल राजेश धनकड़, इण्डियन कोस्ट गार्ड के DIG सिद्धार्थ भण्डारी, फिल्म स्टार मुकेश खन्ना और सुप्रिम कोर्ट के न्यायाधीश दिनेश माहेश्वरी ने अपने अपने जीवन की सफलता की बातों के साथ राष्ट्रप्रेम, चरित्र निर्माण, नेतृत्व के गुणों का विकास, मजबूत राष्ट्र के लिए युवाओं का योगदान, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता, स्वास्थ्य के प्रति सजगता, तनाव दूर करने के उपाय, प्राचीन भारतीय संस्कृति को वर्तमान समय में जीवित रखते हुए देश के विकास हेतु इसका सर्वाधिक उपयोग करते हुए विकसित भारत की मजबूत नींव का निर्माण, युद्ध के समय देश के नागरिकों और युवाओं के कर्तव्य पालन, जीवन मूल्यों को स्थापित करने हेतु युवाओं को जागृत किया। इसी दौरान स्वामी धर्मबन्धु एवं रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने जिले के शिक्षकों पूरण मल तेली और सत्यनारायण शर्मा को सम्मानित किया।
नौ दिवस तक संचालित इस शिविर में जल सेना,वायुसेना और थल सेना, इसरो, DRDO, NDRF, RAF, BSF की प्रदर्शनियाँ विद्यार्थियों और प्रतिभागी शिक्षकों के लिए बहुत ही प्रेरणादायक रही। शिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार का शिविर अविस्मरणीय रहेगा और विद्यार्थियों के लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगा।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर