
राजसमंद। रेलमगरा पुलिस ने बिजली ट्रांसफार्मो से ऑयल चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का ऑयल बरामद की।रेलमगरा पुलिस थाना इंचार्ज प्रभु सिंह चुण्डावत के अनुसार रेलमगरा पुलिस द्वारा गत 27 दिसम्बर को ट्रांसफार्मो से ऑयल चोर गिरोह का पर्दाफ़ाश करते हुए गिरोह के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस कार्यवाही के दौरान पुलिस ने ऑयल के ड्रम भी बरामद किए थे। इस मामले में गिरोह का सरगना जगदीश जाट निवासी बालेड़ा, थाना कपासन फरार चल रहा था।
गिरोह के सरगना को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने एएसआई भंवर सिंह, कॉन्स्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार व शक्ति सिंह की टीम गठित की गई। आरोपी की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश देने के बाद गिरोह के सरगना जगदीश जाट को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी कपासन पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि आरोपी ने कि दरीबा, गिलुण्ड, जिवा खेड़ा, कुण्डीया, कोटड़ी क्षेत्र से करीब 25 ट्रांसफार्मो से ऑयल चोरी की वारदाते कबूल की है। एक रात में करीब 4 से 5 ट्रांसफार्मो के ड्रिल मशीन से छेद करके ऑयल चुराते थे। आरोपी ने गिलुण्ड के आसपास से 5, जीवाखेड़ा से 5, जीवाखेड़ा के पास से 2, कुण्डीया के आसपास के 4, दरीबा के पास से 7, कोटड़ी के पास से 5 ट्रांसफार्मो से आयल चुराया। चोरी के बाद चोरी का ऑयल जरूरतमंद बस, ट्रक, ट्रेक्टर, जेसीबी आपरेटर को बेच देते थे। कुछ ऑयल के ड्रम चित्तोड़गढ व शम्भुपुरा में भी बेचे गए। सरगना से पुलिस पूछताछ कर रही है जिससे और भी वारदाते खुलने की संभावना है।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़