Explore

Search

April 17, 2026 5:11 am

नेवरिया में मकान ढ़हाने के मामले में तीन आरोपियों को जेल भेजा, वारदात में प्रयुक्त जेसीबी मशीन जप्त, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

राशमी। क्षेत्र के नेवरिया में उपसरपंच महेश त्रिपाठी का निर्माणाधीन मकान ढहाने के मामले में रिमांड पर चल रहे आरोपियों की मंगलवार को रिमांड अवधि समाप्त होने पर पुलिस में तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां उन्हें जेल भेज दिया गया। अनुसंधान अधिकारी एवं गंगरार पुलिस उपाध्यक्ष प्रभु लाल कुमावत ने बताया कि नेवरिया ग्राम के उपसरपंच महेश त्रिपाठी का निर्माणाधीन मकान ढ़हाने के मामले में आरोपी हीरालाल पुत्र पन्नालाल बेरवा, चुन्नीलाल पुत्र मांगू बेरवा तथा किशन लाल पुत्र डालु बेरवा निवासी नेवरिया को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया था। मंगलवार को आरोपियों की रिमांड अवधि समाप्त होने पर उन्हें राशमी न्यायालय में पेश किया। जहां उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया। अनुसंधान अधिकारी कुमावत ने बताया कि अनुसंधान के दौरान मकान ढ़हाने में उपयोग की गई जेसीबी मशीन जप्त कर ली गई। वहीं निर्माण कार्य शुरू होने के दौरान स्थापित की गई गणेश प्रतिमा को आरोपियों तोड़ दिया था। जिसके अवशेष भी बरामद किए गए। वारदात के दौरान निर्माण स्थल से चुराया गया फावड़ा भी आरोपियों से जप्त कर लिया गया। वहीं मुख्य आरोपी आनंद बेरवा पुत्र पन्नालाल बेरवा निवासी नेवरिया की तलाश की जा रही हैं।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर