Explore

Search

April 17, 2026 3:39 am

सम्पूर्ण भारतीय बैरवा विकास संस्था का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

जयपुर। सम्पूर्ण भारतीय बैरवा विकास संस्था पंजीकृत दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को होटल सवि रेजिडेंसी गुर्जर की थड़ी जयपुर में संस्था के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक नरेंद्र कुमार बंसीवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम समारोह की शुरुआत बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर एवं राष्ट्रगान से की गई। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि विधायक सिकराय दौसा विक्रम बंसीवाल, विधायक दौसा दीनदयाल बैरवा उर्फ डी.सी. बैरवा एवं संस्था के मुख्य संरक्षक डॉ. ओ. पी. बैरवा रहे।
विधायक सिकराय दौसा के विक्रम बंसीवाल ने सम्पूर्ण भारतीय बैरवा विकास संस्था पंजीकृत के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा किशन बैरवा एवं उनकी समस्त कार्यकारिणी को पद एवं संविधान की शपथ दिलाई गई।
उदयपुर संभाग के चित्तौड़गढ़ जिले से माधव लाल बैरवा, कपासन को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पुनः दुसरी बार राष्ट्रीय प्रचार मंत्री, राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर दल्लीचंद बैरवा देवडों का खेड़ा एवं उदयपुर जिला अध्यक्ष पद पर शंकर लाल बैरवा मनोनीत हुए। शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष रोशन लाल लकवाल एवं राजस्थान प्रदेश के अध्यक्ष ओम प्रकाश बैरवा एवं उनकी समस्त कार्यकारिणी तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोटू लाल, उदयपुर संभाग अध्यक्ष एडवोकेट मांगी लाल बैरवा कपासन, चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष शंकर लाल बैरवा समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

1 thought on “सम्पूर्ण भारतीय बैरवा विकास संस्था का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित”

  1. बहुत ही सुन्दर और सराहनीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, संस्था को बहुत बहुत बधाई

    Reply

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर