राशमी। क्षेत्र के नेवरिया में उपसरपंच महेश त्रिपाठी का निर्माणाधीन मकान ढ़हाने के मामले में पुलिस ने जेसीबी चालक को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया। अनुसंधान अधिकारी एवं गंगरार पुलिस उपाधीक्षक प्रभु लाल कुमावत ने बताया कि नेवरिया ग्राम के उप सरपंच महेश त्रिपाठी का निर्माणाधीन मकान ढहाने के मामले में उपयोग की गई जेसीबी मशीन को पहले ही जप्त किया जा चुका हैं। वही जेसीबी चालक शिवलाल पुत्र हीरालाल गाडरी निवासी जवासिया पुलिस थाना हमीरगढ़ जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दिया। मामले में पुलिस मुख्य आरोपी आनंद बेरवा की तलाश कर रही हैं।
प्रशासन
पंचायती राज चुनाव: ईवीएम नहीं बैलेट पेपर से होंगे चुनाव, चित्तौड़गढ़ में 2100 मतपेटियां और चुनावी किट तैयार
September 25, 2026
2:27 pm
जिला परिषद के 35 वार्ड, 11 पंचायत समितियों के प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्य वार्डों का आरक्षण तय
September 23, 2026
9:32 pm
नेवरिया के उप सरपंच का निर्माणाधीन मकान ढ़हाने के मामले में जेसीबी चालक को जेल भेजा