
राजसमन्द। जिले की कुंवारिया पुलिस ने हनी ट्रेप के मामले में गुरुवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी एएसआई बद्रीलाल गाड़री ने बताया कि कुंवारिया में एक फाइनेंसर से स्कूटी पर फाइनेंस करने के मामले में 4 लाख की वसूली की है।
प्रार्थी ने 2 जनवरी को 7 आरोपियों के खिलाफ हनी ट्रैप में प्रकरण दर्ज करवाया है, इस पर पुलिस ने पूर्व में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ओर उनकी मौका तस्दीक करवाई गई है। गुरुवार को सातवां आरोपी गंगापुर थाने के छापरी निवासी कमलेश दास पुत्र बंशीदास वैष्णव को भी पुलिस ने प्रोटेक्शन वारंट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले को लेकर आरोपियों से हर एंगल से पूछताछ में जुटी हुई है।
●यह मामला –
कुंवारिया कस्बे में करीब 1 साल पूर्व 7आरोपियों ने जिसमे तीन महिला व 4पुरुषो ने मिलकर एक फाइनेंसर के यहां पहुंचे और उन्हें स्कूटी के नाम पर फाइनेंस करवाया और चिकनी चुपड़ी बातों में लेते हुए झांसा देकर उनसे दो खाली चेक लिए व 4लाख रुपये वसूल लिए वहीं फाइनेंसर का महिलाओं के साथ फोटो वीडियो वायरल करने उन्हें बलात्कार के मामले में फंसा ने की कहकर डरा धमका कर पैसे वसूल लिए उसके बाद फाइनेंस र ने पुलिस को रिपोर्ट दी जहां पर पुलिस ने प्रखंड दर्ज किया और इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व में छह आरोपी गिरफ्तार किए हैं जिसमें यह शामिल है। संजू उर्फ सोनू 28वर्षपिता देवी दास वेषणव निवासी देवगांव, योगेश उर्फ राजेश 22 पिता बंशी लाल गुजर्र निवासी देवगांव, अम्बालाल 31पिता रामचन्द्र सालवी नेगडिया खेड़ा, सुनीता उर्फ शालिनी पत्नी देवीलाल लक्षकार निवासी सायरा
जन्नत बानू पत्नी रफीक खां पुत्री रज्जाक खान निवासी जल चक्की कांकरोली
अफ़साना पुत्री इस्माइल मुसलमान
निवासी नवरत्न कॉलोनी कांकरोली।
पुलिस द्वारा इन आरोपियों से भी कड़ी पूछताछ की जा रही है।
इस प्रकरण को लेकर थानाधिकारी सोनाली शर्मा ने पुलिस टीम का गठन किया जिसमें जांच अधिकारी एएसआई बद्रीलाल, एएसआई उदयलाल गुर्जर, उपनिरीक्षक अम्बिका चौधरी, हेडकांस्टेबल तुलसीराम, धीर चंद, महिला कांस्टेबल पुष्पा, सीमा, तुलसी शामिल है।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़