चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने के मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया हैं। मामला डुंगला थाना पुलिस का है। जहां पिछले दिनों राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने वाले शिकारी तथा बचाव में आये ग्रामीणों पर प्राणघातक हमला करने के मामले में फरार आरोपियों पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बन्दूक, धारदार चाकू व मोटर साईकिल को जब्त किया हैं। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि गत मंगलवार को थाना क्षैत्र के गांव बिलोदा-अरनेड़ रोड़ पर हुई राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार की घटना तथा बचाव में आये डूंगला थाना सर्कल के बिलोदा गांव के ग्रामीणों पर प्राण घातक हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश कर गिरफ्तारी करने के लिए टीम का गठन किया गया। मोर के शिकार करने और बचाव में आए ग्रामीणों पर हमला करने की घटना के आरोपियों की प्रतापगढ़ जिले के पिथलवड़ी थाना छोटीसादड़ी निवासी 39 वर्षीय ईजराईल मोहम्मद उर्फ कालु पुत्र ईस्माईल मोहम्मद व 60 वर्षीय ईस्माईल मोहम्मद पुत्र नसीर मोहम्मद को गिरफ्तार किया व आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध एक नाल टोपीदार बंदूक, एक धारदार चाकू तथा घटना में काम में ली गई मोटरसाईकिल को जप्त किया गया है। प्रकरण में अग्रीम अनुसंधान जारी है।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़