बेगूँ। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को रेगर बस्ती में भौतिक सत्यापन अभियान चलाया गया। नायब तहसीलदार कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी विष्णुलाल यादव एवं नगरपालिका अध्यक्ष रंजना शर्मा ने नगरपालिका स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर प्राप्त आवेदनों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान निरीक्षण टीम ने उन परिवारों की स्थिति का भी आकलन किया, जिनके मकानों के पट्टे अब तक नहीं बने हैं। ऐसे परिवारों को शीघ्र ही पट्टे बनवाने के निर्देश दिए गए, ताकि योजना का लाभ पात्र परिवारों को मिल सके। अध्यक्ष रंजना शर्मा ने बताया कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को स्थायी छत प्रदान करना है। रेगर बस्ती में अभियान के तहत पात्र परिवारों की सूची तैयार की जा रही है, ताकि उन्हें योजना के अंतर्गत घर का लाभ दिया जा सके।
प्रशासन
विश्व धरोहर चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर ‘रील’ का जुनून: रतन सिंह महल की छत जलाया पेट्रोल
March 25, 2026
8:23 am
फ्लैगशिप योजनाएं, बजट घोषणा एवं संपर्क पोर्टल की प्रगति पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित
March 24, 2026
2:52 pm
मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/वार्ड अभियान की समीक्षा
March 21, 2026
11:24 am