Explore

Search

June 27, 2026 12:02 am

चाइनीज मांझे पर पुलिस की कार्रवाई,10 चरखे जब्त, एक गिरफ्तार

राजसमंद। जिले के कांकरोली थाना पुलिस ने चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 चरखे जब्त किए हैं। माननीय चौक इलाके में नोवल्टी शू पैलेस पर चाइनीज मांझा बेचने के आरोप में बृजेश मोची को गिरफ्तार किया गया। थाना अधिकारी हनवंत सिंह सोढ़ा ने बताया कि चाइनीज मांझा पर्यावरण और पक्षियों के लिए बेहद खतरनाक है, साथ ही मानव जीवन के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है। चाइनीज मांझे की बिक्री पर पहले से प्रतिबंध लगा हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर