Explore

Search

June 28, 2026 5:31 am

नोट डबल करने की धोखाधड़ी के मामले में 15 सालों से फरार आरोपी भीलवाड़ा से गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने केमिकल से नोट दुगने करने की जाल साझी कर रूपये हडप लेने के 15 साल पुराने धोखाधडी के मामले में वांछित आरोपी को भीलवाड़ा से गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ सुधीर जोशी ने बताया कि विभिन्न प्रकरणो मे वांछित अपराधियो की धरपकड़ हेतु एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्री लाल राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर पु.नि. के निर्देश पर एएसआई सूरज कुमार व कानिस्टेबल देवेन्द्र, विरेन्द्र, राकेश, विजय द्वारा आसूचना संकलन कर केमिकल से नोट दुगने करने की जालसाजी कर रूपये हड़प लेने के धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी भीलवाड़ा जिले के सांगानेरी गेट गुलनगरी थाना सुभाष नगर निवासी मेहबुब पुत्र मोहम्मद उमर रंगरेज को सांगानेरी गेट भीलवाड़ा से गिरफ्तार कर कोतवाली निम्बाहेड़ा थाने पर लाये। उक्त आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस थाना सुभाष नगर के कांस्टेबल रतनलाल बैरवा का भी योगदान रहा।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर