Explore

Search

September 24, 2026 10:55 am

पटवारियों ने धरना प्रदर्शन के बीच तहसील परिसर में की साफ सफाई

राशमी।राजस्थान पटवार संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत यहां पटवार संघ उपशाखा राशमी के पटवारियों ने शनिवार छठे दिन भी धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पटवारियों ने तहसील परिसर को स्वच्छ बनाने के लिए साफ सफाई की। पेड़ पौधों से अनावश्यक टहनियां हटाई तथा झाड़ू लगा कर तहसील परिसर को स्वच्छ बनाया। उपशाखा अध्यक्ष विनय विश्नोई ने बताया कि आगामी 20 जनवरी को जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित रैली में हिस्सा लिया जाएगा। इस दौरान पटवारी कार्तिक यादव,अजय कुमार जोशी,कानाराम कुमावत,करण सिंह,हरविंद कुमार,धर्मवीर वर्मा,जितेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर