Explore

Search

September 24, 2026 10:53 am

शाहपुरा जिला बचाओ आंदोलन 17वें दिन भी जारी, संघर्ष हुआ तेज


शाहपुरा। शाहपुरा में जिला बचाओ आंदोलन ने शनिवार को 17वें दिन भी जोर पकड़े रखा। आज स्टांप वेंडर और प्रलेख लेखक संघ ने त्रिमुर्ति स्मारक स्थल से विरोध जुलूस निकाला और अपनी आवाज बुलंद की। आंदोलन के दसवें दिन आज क्रमिक धरने पर एसडीओ कार्यालय के बाहर संघ के सभी सदस्य बैठे।
इस धरने की अगुवाई स्टांप वेंडर संघ के अध्यक्ष भगवान सिंह यादव और रवि उपाध्याय ने की। धरने के दौरान अभिभाषक संस्था के अध्यक्ष दुर्गालाल राजौरा व संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने ने वहां पहुंचकर प्रदर्शनकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया और उनके समर्थन में अपना संदेश दिया। धरने में सुनील शर्मा, रवि पटवा, अविनाश शर्मा, देव पाराशर, बाल सिंह और महेंद्र सिंह भी शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने दिनभर विरोध प्रदर्शन करते हुए शाहपुरा को जिला बनाए रखने की मांग की। दिनभर के प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। आंदोलनकारियों का कहना है कि शाहपुरा को जिला बनाए रखने के लिए यह संघर्ष आवश्यक है और इसके लिए पूरे क्षेत्र के लोगों का समर्थन मिल रहा है। शाहपुरा में जिला बचाओ आंदोलन अब एक जन आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। विभिन्न संगठनों और स्थानीय लोगों का इसमें समर्थन बढ़ता जा रहा है। धरने और प्रदर्शन के माध्यम से आंदोलनकारियों ने यह संदेश दिया कि वे अपनी मांग पूरी होने तक शांत नहीं बैठेंगे।

28 जनवरी को मनाया जाएगा काला दिवस
आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए अभिभाषक संस्था के नेतृत्व में संघर्ष समिति ने रणनीति तैयार की है। उन्होंने घोषणा की है कि 28 जनवरी को शाहपुरा में काला दिवस मनाया जाएगा। इसके साथ ही शाहपुरा बंद का आह्वान भी किया गया है।
उल्लेखनीय है कि शाहपुरा में चल रहा यह आंदोलन न केवल स्थानीय निवासियों की भावनाओं को दर्शाता है, बल्कि यह क्षेत्रीय विकास और प्रशासनिक महत्व की आवश्यकता को भी सामने लाता है। अब देखना होगा कि सरकार आंदोलनकारियों की मांगों पर क्या निर्णय लेती है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर