राशमी। उदयपुर डीएसटी प्रभारी से स्थानांतरित होकर आए सब इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह देवल ने यहां थानाधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया। यहां कार्यरत सीआई श्यामराज सिंह का स्थानांतरण जोधपुर के पीपाड़ शहर में हो गया। थानाधिकारी देवल ने कार्यभार ग्रहण कर क्षेत्र की जानकारी ली। देवल इससे पहले भी प्रबोशन के दौरान जिले के विभिन्न थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर क्षेत्र में कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। वही देवल के कार्यभार ग्रहण करने पर रविवार को सरपंच बंशीलाल रेगर,जीएसएस अध्यक्ष सुनील कुमार रांका, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र रेगर,किशन व्यास,किशन पुर्बिया,भेरूलाल जीनगर,सत्यनारायण आचार्य सहित ग्रामीणों ने थाने पहुंच कर माला व ऊपरना पहनाकर थानाधिकारी देवल का स्वागत किया। इससे पूर्व सुरक्षा सखियों ने भी थानाधिकारी देवल का स्वागत किया।
प्रशासन
सावा में 12 सिलेंडर व रिफिलिंग मोटर जब्त, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज
March 12, 2026
8:03 pm
15 मार्च को चित्तौड़गढ़ आएंगे UP के सीएम योगी, कलेक्टर एसपी ने ली अधिकारियों की अहम बैठक
March 12, 2026
4:39 pm
यूपी के सीएम योगी दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर, 15 को आएंगे चित्तौड़, जौहर मेले में करेंगे शिरकत
March 11, 2026
12:19 pm