Explore

Search

September 25, 2026 11:34 am

पारसोली नेत्र व दंत शिविर में 450 रोगी लाभान्वित व 30 यूनिट रक्तदान

पारसोली। स्व. सेठ शोभा लाल व स्व. श्रीमती नाथ बाई पितलिया की स्मृति में गौतम कुमार पितलिया के सौजन्य से व महावीर इंटरनेशनल केंद्र पारसोली के तत्वाधान में पारसोली पितलियां वाटिका में विशाल 27 वा निशुल्क नेत्र आंख, दन्त व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नेत्र रोग के लगभग 260 मरीजों की जांच हुई जिसमें 130 मरीजों के ऑपरेशन नीमच में निर्धारित दिनांक को किए जाएंगे। बिना ऑपरेशन वाले मरीजों को दवाइयां निशुल्क दी गई व दंत रोग के 145 मरीजों का निशुल्क परीक्षण किया गया। शिविर में गोमाबाई नेत्रालय नीमच विश्नोई डेंटल केयर निंबाहेड़ा के डा आर आर विश्नोई एवं टीम जीवनदात्ता चित्तौड़गढ़ द्वारा सेवाएं दी गई। शिविर में राजस्थान प्रवर्तिनी सदगुरुवर्या यश कवर महाराज की सुशिष्या प्रवचन चंद्रिका मेंना कवर महाराज आदि ठाना 5 का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ।
शिविर में निंबाहेड़ा से रीजनल सचिव सरोज ढेलावत टीना नाहर रानी सिंघवी चित्तौड़गढ़ से जोन चेयरपर्सन चांदमल बोकडिया, जोन सेक्रेटरी प्रवीण जैन, बेगू केंद्र से कैलाश चंद्र धाकड़, जितेंद्र सुराणा, विनोद पगारिया, लोकेश जैन, किरण पगारिया, निर्मला बोहरा, मांडलगढ़ से मूलचंद  डांगी उपस्थित थे। पारसोली केंद्र के गौतम कुमार पितलिया, राजेंद्र कोठारी, राकेश पितलिया, प्रकाश चंद्र नागौरी, निर्मल पाटनी, रमेश चंद्र नागौरी, रमेश धाकड़, पवन नागौरी, हंसराज पितलिया, विमल पितलिया, राजेंद्र पोखरणा, विशाल पितलिया, शैलेंद्र बोहरा, राजेश्वर शर्मा, भवर नागोरी, कैलाश अटल, राजेश नागोरी, रतन खटीक, दीपक पीतलिया, कन्हैया लाल गुजर ने सेवाएं दी।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर