Explore

Search

March 28, 2026 8:46 pm

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेट्रीज ऑफ इंडिया के भीलवाड़ा चैप्टर के सत्र-2025 के लिए चुनाव सम्पन्न

भीलवाड़ा। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेट्रीज ऑफ इंडिया के भीलवाड़ा चैप्टर के सत्र 2025 के लिए चुनाव हुए। संस्थान के निवर्तमान अध्यक्ष सीएस हितेश काकानी ने बताया कि अध्यक्ष सीएस रुचिन कुमार नाहर, उपाध्यक्ष सीएस अदिति बाबेल, सचिव सीएस लोकेश मूंदड़ा, कोषाध्यक्ष सीएस अनिल कुमार सोमानी को बनाया गया। प्रतिवर्ष जनवरी माह मे आने वाली नई कार्यकारणी का चुनाव किया जाता है। निर्वाचन के बाद नवनिर्वाचित कार्यकारणी का वर्तमान अध्यक्ष सीएस हितेश काकानी ने माल्यार्पण कर सम्मान किया। उन्होंने बताया कि नवनिर्वाचित कार्यकारणी का कार्यकाल 19 जनवरी 2025 से शुरू हो गया है। इस मौके पर भीलवाड़ा चैप्टर के पूर्व अध्यक्ष सीएस अजय नौलखा एवं चैप्टर इंचार्ज मनीष जैन मौजूद थे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने बताया कि मेंबर्स और स्टूडेंट्स के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम और सेमिनार का आयोजित करेंगे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर