Explore

Search

September 24, 2026 10:53 am

मंत्रालयिक कर्मचारियों ने आधा दिन बाद नहीं किया काम,दोपहर बाद कार्य का बहिष्कार किया, मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा

राशमी। प्रदेशव्यापी आव्हान पर अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को मंत्रालयिक कर्मचारियों ने आधा दिन का कार्य बहिष्कार रखा। दोपहर बाद कार्यालयों में काम नहीं किया। इससे दोपहर बाद काम करवाने आए आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। मांगों के संबंध में राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के ब्लॉक उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में मुख्य सचिव राजस्थान सरकार के नाम उपखंड अधिकारी अंजू शर्मा को ज्ञापन भी सौंपा गया।जिसमें राजस्व विभाग में तहसीलदार के पदों पर मंत्रालयिक संवर्ग का कोटा यथावत रखने, राजस्व विभाग के अधीन राजस्व मण्डल एवं इसके अधीन संभागीय आयुक्त कार्यालय,जिला कलक्टर्स एवं उपनिवेशन विभाग,भू-प्रबन्ध विभाग को मंत्रालयिक निदेशालय में शामिल नहीं करने,उपखण्ड अधिकारी कार्यालयों में कार्यभार अनुसार नवीन पदों का सृजन करने,प्रशासनिक कार्यालय (आरपीएससी, विधान सभा सचिवालय, सचिवालय) के समान पदनाम एवं वेतन भत्ते स्वीकृत करने,उपखण्ड कार्यालयों में पैरोकार सरकार के पद पर नायब तहसीलदार के स्थान पर अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पदों का सृजन करने समेत अन्य मांग की गई। ज्ञापन देने के दौरान मंत्रालयिक कर्मचारी राजेश कच्छवा,उषा सोलंकी,किशन अहीर उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर