Explore

Search

September 24, 2026 10:54 am

हेडमास्टर का तबादला करने पर ग्रामीणों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन

चित्तौड़गढ़। तहसील क्षेत्र में चौगावड़ी गांव के सरकारी स्कूल के हेडमास्टर का अन्यत्र पर तबादला करने के विरोध में ग्रामीण जिला मुख्यालय पर पहुंचे और प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि यहां के हेडमास्टर का बिना वजह तबादला करना उचित नही हैं।

ग्रामीणों ने संस्था प्रधान का स्थानांतरण निरस्त करने का जिला शिक्षा अधिकारी को दो दिन का अल्टीमेटम दिया हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यदि दो दिन में शिक्षा विभाग चौगावड़ी के हेडमास्टर का तबादला निरस्त नही किया तो स्कूल के ताला जड़कर प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर गोपाल जाट, दुर्गेश जोशी, गोपाल गुर्जर, कमरुद्दीन मंसूरी, ऊँकार लाल, मदन लाल, राम लाल, राजू, राजेश, लेहरू लाल, भगवान लाल, राधेश्याम समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर