Explore

Search

March 25, 2026 9:54 am

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर आयोजित की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

बेगूं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महाविद्यालय इकाई ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में एशियन इंटरनेशनल विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रसंघ अध्यक्ष गोपाल धाकड़ द्वारा महान समाजसेवी अहिल्या बाई होल्कर की जीवनी पर प्रकाश डालने से हुई। उन्होंने उनके जीवन संघर्ष और समाज सेवा के प्रति उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के अंतर्गत सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में शिवानी कंवर सोलंकी ने प्रथम स्थान, निखिल ओड ने द्वितीय स्थान और मीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अभाविप इकाई सचिव लोकेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में ज्ञानवर्धन के साथ-साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान व्यक्तित्वों के प्रति प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में इकाई उपाध्यक्ष उमेश धाकड़, नारायण खटीक और अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन छात्रों और उपस्थित अतिथियों के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ किया गया। 

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर