Explore

Search

May 10, 2026 9:34 am

प्रशासन

भाजपा का संगठन पर्व राजसमंद में हुआ आयोजित

राजसमंद। भाजपा संगठन पर्व के तहत राजसमंद भाजपा जिला कार्यालय पर आज बैठक पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक को राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग और चुनाव प्रभारी महेंद्र बोहरा मौजूद रहें। बैठक में जिलाध्यक्ष पद की घोषणा को लेकर सभी उपक्रम पूर्ण किए गए। इस मौके पर कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़, भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह बारहठ सहित पूर्व जिला अध्यक्ष सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष पद के लिए कुल 9 फॉर्म रखे गए थे। जिसमें चुनाव अधिकारी और शहर अधिकारियों ने चुनावी प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए सभी प्रस्ताव मुख्य सछ्यता के सामने रखें। बैठक में संगठन पर स्तर पर विस्तार से चर्चा के बाद जिला अध्यक्ष के लिए जगदीश पालीवाल के नाम पर सहमति बनी और घोषणा की गई। घोषणा के तुरंत बाद सभी कार्यकर्ताओं ने जोरदार जयकारे के साथ नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल का स्वागत किया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर