Explore

Search

April 15, 2026 10:20 pm

बारह गांव के नवनिर्मित देवरा का भव्य उद्यापन कार्यक्रम शुरू, श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा

बेगूं।  ग्राम पंचायत अनौपपूरा क्षेत्र में स्थित बारह गांव के लीलादेव भगवान देवनारायण के नवनिर्मित देवरा का भव्य उद्यापन कार्यक्रम को लेकर भव्य बुधवार की कलश यात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर हजारों की संख्या में देवभक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के तहत मुख्य आकर्षण कलश यात्रा रही, जिसमें लगभग 4 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सिर पर मंगल कलश धारण कर कतारबद्ध होकर चलीं, वहीं पुरुष भक्त भगवान देवनारायण के जयकारे लगाते हुए अनुशासनबद्ध तरीके से यात्रा में सहभागी बने। कलश यात्रा गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और लोकसंगीत की मधुर ध्वनि के बीच निकाली गई, जिससे समूचा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। कलश यात्रा के साथ भगवान देवनारायण की पारंपरिक सवारी भी निकाली गई, जिसे श्रद्धालुओं ने फूलों से सजाया और जगह-जगह आरती व पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भगवान देवनारायण के भजन-कीर्तन गाते हुए चल रहे थे, जिससे वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया। 


ग्रामवासियों की एकजुटता और भव्य आयोजन की सराहना

नवनिर्मित लीलादेव देवरा


भगवान देवनारायण के इस धार्मिक अनुष्ठान में बारह गांवों के ग्रामीणों ने एकजुट होकर अपनी सहभागिता निभाई। स्थानीय युवा, महिलाओं और बुजुर्गों ने मिलकर इस कलश यात्रा के इस आयोजन को भव्य और सफल बनाया। । 

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर