राजसमन्द। जिले के कुंवारीया तहसील क्षेत्र के मादड़ी पंचायत के सोनियाणा गांव के बाहर गांव के लोगों ने बिलानाम व चारागाह जमीन पर अवैध अतिक्रमण करने की लंबे समय से शिकायत चल रही थी। बुधवार को जिला कलेक्टर बालमुकुन्द असावा के निर्देशन पर कुंवारिया तहसीलदार सीताराम वीरवाल की मौजूदगी में भारी पुलिस जाप्ते के साथ 5 जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाया गया। तहसीलदार सीताराम विरवाल ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत को लेकर बुधवार को पांच जेसीबी की मदद से 80 बीघा बिलानाम व करीब 200 बीघा चारागाह से अतिक्रमण हटाया। बताया कि ग्रमीणो ने शंभूपुरा स्कूल के 10 बीघा में से से 4 बीघा जमीन में कंटीली झाड़ियां व पत्थरों की दीवार बनाकर कर अतिक्रमण कर रखा था। वही हॉस्पिटल के डेढ़ बीघा जमीन काली मंगरी के पास बिलानाम व केसरपुरा में चारागाह जमीन पर लोगों ने अपनी दबंगई के चलते पत्थरों की दीवार बना दी। कई जगह पत्थरों के ढेर लगा दिए। ऐसे में प्रशासन का पीला पंजा चला और अतिक्रमण हटाया गया। जैसे ही प्रशाशन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू हुई कि ग्रामीण प्रशासन से अपना कब्जा नही हटाने की गुहार लगाते रहे लेकिन प्रशाशन ने किसी की एक नही सुनी और बारी-बारी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। समाचार भेजे जाने तक अतिक्रमण की कार्रवाई जारी रही। इस दौरान गिरदावर कमलेश खटीक, हरलाल पूर्बिया मोहनलाल तेली, पटवारी अंशुमान सिंह चारण सहित कांकरोली थाने का 50 पुलिस व 10 महिला कांस्टेबल सहित भारी जाप्ता तैनात रहा।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़