Explore

Search

April 15, 2026 10:26 pm

मनरेगा में काम नहीं मिलने से ग्रामीण परेशान

रावतभाटा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत सणीता में श्रमिकों को दो माह से अधिक समय से कार्य नहीं मिल रहा है। इसको लेकर सणीता, देवपुरिया, महूपुरा, सांखलों का ढूंढा और कचौलिया गांवों के श्रमिकों और मजदूरों ने बुधवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर रावतभाटा को ज्ञापन सौंपा गया। बताया कि मनरेगा ही उनकी आजीविका का एकमात्र साधन है, लेकिन पंचायत द्वारा लंबे समय से काम नहीं दिया जा रहा। कई बार ग्राम पंचायत में कार्य की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्राम विकास अधिकारी से भी कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन हर बार आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। इस स्थिति में गांववासियों को अपने परिवार के भरण-पोषण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि वे अपनी आजीविका सुचारू रूप से चला सकें।

ज्ञापन देते ग्रामीण

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर