Explore

Search

March 25, 2026 12:34 am

विद्यालय की जमीन एवं चारागाह भूमि पर अवैध कब्जे को हटाने को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

चित्तौड़गढ़। भदेसर क्षेत्र की पीपलवास ग्राम पंचायत क्षेत्र के जवानपुरा गांव की चारागाह  और सरकारी स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। मोजा ग्राम जवानपुरा पटवार हल्का पिपलवास तहसील भदेसर जिला चित्तौड़गढ़ में चरनोट भूमि आराजी नम्बर 618/540, 617/540 व आसपास गोचर भूमि पर विगत 2-3 वर्षो से जवानपुरा कॉलोनी के प्रभावशाली व्यक्तियों ने जबरन कब्जा कर पक्का निर्माण कार्य करने पर उतारू हो रहे है और दादागिरी के बल पर नीवे खोदकर निर्माण कार्य करने की कोशिश कर रहे है जो भूमि ग्रामवासियों के मवेशियों के चरने के काम आ रही है। जिस पर ग्रामवासीयों ने संबंधित अधिकारीयों को प्रार्थना पत्र देकर ठोस कार्यवाही की मांग कि किन्तु प्रभावशाली
व्यक्तियों के विरूद्व कोई कार्यवाही नही होने अतिकर्मियों के हौंसले बुलन्द है। इस संबंध में राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर एवं तहसीलदार भदेसर, ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत पीपलवास में भी लिखित सूचना दी एवं पूर्व मे कई बार शिविरों में भी प्रस्तुत किया व जिला कलक्टर चित्तौड़गढ़ के समक्ष दिनांक 26-7-24 तथा अध्यक्ष पी.एल.पी.सी. कमेटी चितौडगढ मे दिनांक 28-8-2024 को प्रार्थना प्रस्तुत किया तब भी कार्यवाही नही हुई। अतिकर्मियों द्वारा ग्रामवासियों के विरूद्व न्यायालय सहायक कलेक्टर भदेसर जिला चित्तौड़गढ़ में प्रार्थना पत्र अन्तर्गत धारा 136 लैण्ड रेवेन्यु एक्ट बाबत इन्द्राज दुरूस्ती कराये जाने हेतु प्रस्तुत कर दिया। उक्त अतिकर्मियों के विरूद्व 7 दिवस में ठोस व प्रभावी कार्यवाही नही कीगई तो समस्त ग्रामवासियों की ओर से आन्दोलन किया जावेगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ग्राम वासयिों ने मांग की कि उक्त जमीन पर तारबंदी की जाकर मौके पर प्रशासन व पुलिस जाप्ता भेज कर अतिक्रमण हटाने की मांग की।
ज्ञापन सौपने वालों मे प्रधानाध्यापक राजकीय प्राथमिक विद्यालय जवानपुरा, ग्रामवासीयान शम्भुलाल जाट, दिनेश, हीरालाल, शम्भुलाल, नारायण, राजमल जाट, रतनदास, किशन, रामेश्वर, प्रकाशचन्द्र, देवीलाल, तुलसीराम, नारायण, कोमल, किशन, राजमल आदि ग्रामवासीयान मौजूद थे।


डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर