Explore

Search

July 2, 2026 6:46 am

प्रशासन

सड़क सुरक्षा के तहत महिलाओं को हेलमेट वितरित किए

बेगूं। राष्ट्रीय राजमार्ग कोटा हाइवे पर एनएचआईटी वेस्टर्न प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सड़क सुरक्षा के तहत गोपालपुरा चौराहे पर महिलाओं को हेलमेट वितरित किए। आमजन और राहगीरों में सरक सुरक्षा के प्रति जागरुकता लाने के लिए एनएचआईटी वेस्टर्न प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड बस्सी टोल प्लाजा द्वारा नुक्कड़ नाटक, स्वास्थ परीक्षण शिविर, क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, रेली, विद्यार्थियों के लिए विविध प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों का आयोजन पूरे माह किया गया। शुक्रवार को उसी श्रृंखला में कोटा हाईवे पर एनएचआईटी बस्सी टोल प्लाजा द्वारा महिला शिक्षिकाओं को हेलमेट वितरण किया गया। जब इन महिला शिक्षिकाओं को को गुलाबी रंग के हेलमेट मिले। तो इन्होंने वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट लगाने का संकल्प भी लिया। कंपनी के पदाधिकारी ने यातायात के नियमों की जानकारी दी और उनके पालन करने के लिए राहगीरों वह आमजन को जागरूक किया गया। इस दौरान बस्सी टोल प्लाजा मैनेजर अमरीश शर्मा, इकबाल सिंह, एक्सईएन खुश प्रताप सिंह, एईएन देवेंद्र मीणा, पीईईओ राजकुमार तोलंबिया, जयकिशन हजूरी, शिवलाल गुर्जर, गणेश लाल गुर्जर, रेवंत सिंह चुंडावत आदि उपस्थित थे।

एनएचआईटी वेस्टर्न प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सड़क सुरक्षा के तहत गोपालपुरा चौराहे पर महिलाओं को हेलमेट वितरित किए।
महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर