Explore

Search

July 2, 2026 5:22 am

प्रशासन

मादक पदार्थ की तस्करी में वांछित दो ईनामी सहीत तीन अपराधी गिरफ्तार

बेगूं। बेगू थाना पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के मामले में फरार चल रहे दो ईनामी अपराधी सहीत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। थानाधिकारी बेगूं शिवलाल मीणा पुलिस निरीक्षक द्वारा अलग अलग टीमों का गठन किया जाकर बेगूं थाने के माह मार्च 2022 के 420 किलो डोडाचूरा जब्ती के मामले में वाछित आरोपी पांच हजार रुपये के ईनामी बदमाश एमपी के नीमच जिले के नयागांव कातर थाना सिंगोली निवासी कैलाश पुत्र नन्दराम धाकड, पारसोली थाने के अक्टूबर 2023 के 61 किलो डोडाचूरा जब्ती के मामले में वांछित पांच हजार रुपये के ईनामी बदमाश बेगूं थाने के बन्दे का रामनगर निवासी कमलेश पुत्र देवीलाल धाकड व इसी मामले में वाहन स्वामी भीलवाड़ा जिले के रानीखेडा थाना बिगोद निवासी दिनेश पुत्र रामस्वस्रूप जाट को गिरफ्तार किये गये। गिरफ्तार आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ के खरीद फरोख्त के बारे में अनुसंधान जारी हैं।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर