
बेगूं । अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह और जिला उपाध्यक्ष गणेश धाकड़ का रविवार को मक्खनपूरा में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बजरंग गौ रक्षा दल की पूरी टीम ने उनका अभिनंदन कर शुभकामनाएँ दीं। रविवार सुबह सभी युवा कार्यकर्ताओं की टीम ने जोगनिया माता मंदिर में दर्शन किए और वहां से वापस अपने गांव लौटे। इस दौरान सुरेश, करण बन्ना, देवराज जागा, कमलेश, टमसा, तेजपाल, नेपाल, राधेश्याम, हनुमान सिंह, सुमित, शिवम, हिम्मत, यशपाल, सूरज सिंह, लादू सिंह, चावंड सिंह, शंभु सिंह, राजू सिंह, रतन, बाबू सहित कई ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में गौ रक्षा एवं समाजसेवा को लेकर चर्चा हुई और युवाओं ने संकल्प लिया कि वे गौ माता की रक्षा और संरक्षण के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर गणमान्य व्यक्तियों ने गौ रक्षा दल के प्रयासों की सराहना की और संगठन को और मजबूत करने पर बल दिया।
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं
महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -