Explore

Search

April 14, 2026 3:33 am

मन्दिर में चोरी की वारदात का खुलासा : 500 ग्राम चादी के दो छतर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार


चित्तौड़गढ़। भदेसर थाना पुलिस ने मंदिर में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है । वहीं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित 500 ग्राम चांदी के दो छतर बरामद किये है।
पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि गत एक फरवरी को प्रार्थी पोखर गाडरी निवासी सोनियाणा पुलिस थाना भदेसर ने गत 5 जनवरी को दोलतपुरा गाँव में भेरूजी के देवरे से 500 ग्राम वजन के चाँदी के दो छतर चोरी होने के संबंध में प्रकरण दर्ज करवाया। जिस पर प्रकरण दर्ज कर उक्त घटना में चोरी गये माल की बरामदगी एवं आरोपियों की तलाश हेतु सरिता सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के निर्देशन में अनिल कुमार शर्मा वृताधिकारी भदेसर के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी धर्मराज मीना के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा आसुचना संकलन करते हुए प्रकरण में जीतू उर्फ जीतमल पिता चम्पालाल जाट उम्र 44 साल निवासी दौलतपुरा थाना भदेसर तथा मदनलाल पिता गेहरू लाल जाट उम्र 36 साल निवासी मोड़ा खेड़ा थाना कपासन जिला चितौड़गढ़ को गिरफ्तार किया व मुल्जिमो के कब्जे से प्रकरण में चोरी गये चांदी के दो छतर वजन करीब 500 ग्राम व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल बरामद की गई। मुल्जिम जीतू उर्फ जीतमल के खिलाफ 10 प्रकरण एवं मदनलाल के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट सहित 22 प्रकरण दर्ज है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर